इन 5 तरीकों से चंदन से बढ़ाएं खूबसूरती, लेकिन ऐसे उपयोग करें

इन 5 तरीकों से चंदन से बढ़ाएं खूबसूरती, लेकिन ऐसे उपयोग करें

सेहतराग टीम

आपने आज तक सुना होगा कि चंदन ठंडा होता है और चंदन को मस्तक पर लगाने से मन शांत रहता है। लेकिन चंदन का उपयोग खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता है। चंदन के पाउडर, तेल और लकड़ी में ऐसे 125 कंपाउंड्स होते हैं, जो हमारी स्किन के डैमेज सेल्स को रिपेयर करते हैं यानी त्वचा की कोशिकाओं को तंदरुस्त बनाते हैं। यही नहीं आयुर्वेद के अनुसार भी यह सेहत और सुंदरता दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसी वजह से चंदन को आज हर तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट में इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपको चंदन के उपयोग के बारे में पूरी जानकारी देंगे। आइए जानते हैं...

पढ़ें- स्वास्थ्य और सौंदर्यता दोनों के लिए लाभकारी है भाप लेना, जानें 5 अहम और बेशकीमती लाभ

चंदन की खूबियां:

चंदन को ठंडक देने वाला मन जाता है। यही कारण है कि आज भी लोग इसका लेप अपने मस्तक पर लगाते हैं, क्योंकि इससे मन शांत रहता है और मानसिक शांति मिलती है। यही नहीं इसका लेप त्वचा पर लगाने से त्वचा की जलन से राहत मिलती है। इसलिए चंदन के लेप को चेहरे पर लगाने से अक्सर होने वाले सिरदर्द से छुटकारा मिलेगा।

चेहरे का मुख्य आकर्षण आंखें होती हैं और दूसरा नंबर मुस्कान का आता है। अगर आंखें थकी हुई और बोझिल दिखेंगी तो चेहरे का पूरा आकर्षण खराब हो जाएगा। इसलिए आंखों के आस-पास की त्वचा को सुंदर बनाने के लिए आप चंदन पाउडर को शहद में मिलाकर लेप बनाएं और लगा लें।

पढ़ें- सोने से पहले नाभि में तेल डालने से होंगे 17 फायदे, जाने क्या है चेहरे पर खूबसूरती लाने का कनेक्शन

मस्तक में दोनों आंखों के बीच का हिस्सा हमारी बॉडी में उपस्थित 7 चक्रों में से एक और बहुत पॉवरफुल चक्र होता है। यानी वह जगह जहां हम टीका लगाते हैं। इस चक्र को आज्ञाकारी चक्र कहते हैं। यहां चंदन लगाने से हमारे मन और ब्रेन पर इसकी शीतलता का सीधा फायदा पहुंचता है। इससे आपका मन शांत रहेगा और गुस्सा नहीं करेंगे।

चंदन पाउडर में ऐंटिबैक्टीरियल गुण होते हैं। ये स्किन पर किसी भी तरह के बैक्टीरिया को ऐक्टिव नहीं होने देते। पोर्स को क्लीन रखते हैं और स्किन का ऐक्सट्रा ऑइल सोखकर इसे ऑइल फ्री रखने में मदद करते हैं। इससे चेहरे पर ऐक्ने और पिंपल की समस्या नहीं होती है और आपकाा चेहरा खिला-खिला रहता है।

पढ़ें- इन 5 ब्यूटी टिप्स से सर्दियों में भी रखें त्वचा की चमक और कोमलता बरकरार

चंदन पाउडर और चंदन का तेल केवल आयुर्वेद या चाइनीज मेडिकल ट्रीटमेंट में ही नहीं यूज होता है बल्कि भारत में पीढ़ियों से चंदन का उपयोग सुंदरता और शीतलता के लिए किया जाता है। यही वजह है कि हमारे यहां भगवान का श्रृंगार भी चंदन के बिना अधूरा रहता है। वैसे क्या आपको पता है कि शिवजी को चंदन का टीका क्यों लगाया जाता है? ताकि विष पीने के बाद उनके शरीर में हो रही जलन शांत हो सके।

 

इसे भी पढ़ें-

मुहांसों से हैं परेशान तो ये घरेलु नुस्खे आएंगे काम

आंखों के ऊपर पीले चकत्ते होना गंभीर बीमारी के संकेत, तुरंत डॉक्टर को दिखाएं

एसिडिटी पीछा नहीं छोड़ती, एक बार करें ये 3 योगासन, पाएं सटीक इलाज

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।